ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

ईस्टर के मौके पर पीएम मोदी पहुंचे सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च प्रार्थना में हुए शामिल

ईसाईयों के पवित्र त्योहार ईस्टर डे के मौके पर पीएम मोदी रविवार की शाम दिल्ली के गोल डाक खाना स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचे। यहां चर्च के फादर फ्रांसिस स्वामीनाथन ने उनका स्वागत किया। उसके बाद पीएम मोदी चर्च में आयोजित प्रार्थना में शामिल हुए। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च के फादर फ्रांसिस स्वामीनाथन ने कहा था कि हम बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि पहली बार कोई प्रधानमंत्री चर्च में आ रहे हैं। उनका आना एक बहुत बड़ा संदेश देता है कि वे सबका साथ-सबका विकास में सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते हैं।

चुनाव पर नजर?

पीएम मोदी के इस कदम को आगामी चुनावों में ईसाई समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इसी हफ्ते भारतीय ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख बसेलियोस मार्थोमा मैथ्यूज III ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को कोट्टायम में अपने मुख्यालय का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था।

केरल का दौरा

पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए 25 अप्रैल को केरल के दौरे का कार्यक्रम बनाया है। इस दौरान ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भी उनके साथ रहेंगे। हाल ही में अनिल एंटनी ने बीजेपी ज्वाइन किया है। एंटनी को शामिल कराने के फ़ैसले को भी ईसाई समुदाय को साथ लाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button