ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

खड़ी बस में लगी आगरिहायशी क्षेत्र में कई महीनों से खड़ी थी बस

अंबिकापुर। शहर के जूना गद्दी रोड में आबादी क्षेत्र के बीच महीनों से खड़ी बस में अचानक आग लग गई, इसके पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। बस में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। शहर का मुख्य आंतरिक सड़क होने के कारण लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लगातार पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया जा सका आग लगने के कारण बस का भीतरी हिस्सा पूरी तरह से जल गया है सामने के शीशे भी टूट कर गिर गए हैं।

जूना गड्डी रोड में एक बस खुले स्थान पर महीनों से खड़ी थी। बस का संचालन नहीं हो रहा था।बस की हालत भी ठीक नहीं थी। अगल- बगल कूड़ा करकट और कचरे के ढेर थे। आसपास रहने वाले लोग अपनी चार पहिया वाहन भी बस के अगल-बगल ही खड़ी किया करते थे। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे अचानक बस से धुआं उठना शुरू हुआ। धीरे-धीरे आग ने बस को पूरी तरीके से अपनी चपेट में ले लिया।

बस के बगल में ही खड़ी थी एक कार

वह भी उसकी चपेट में आ सकती थी लेकिन उसके पहले ही कार को वहां से हटा लिया गया। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी।जिस स्थान पर बस खड़ी थी, उसके अगल- बगल मकान और दुकान भी संचालित हैं.आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम बिना विलंब किए मौके पर पहुंची।

तत्काल पानी का छिड़काव करना शुरू किया गया, लेकिन बस के भीतरी हिस्से में आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। बस के सीट का हिस्सा जल गया। शीशे टूट कर गिर गए। आग पर काबू पा लेने के बाद भी उसमें से हल्का धुआं लंबे समय तक निकलता रहा। आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने के दो कारण संभावित बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगर निगम के कर्मचारी प्रतिदिन साफ सफाई के लिए आते हैं। कचरे के ढेर में उनके द्वारा आग भी लगाई जा सकती है।संभव है कि तेज हवा के कारण गिरे पत्तों को एक जगह इकट्ठा करने के बाद बस के आसपास ही आग लगाई गई होगी। दूसरा कारण यह भी जताया जा रहा है की नशेड़ी युवाओं द्वारा भी आग लगाई गई होगी, जिस दौरान आग लगी ठंड भी लग रही थी। ठंड से बचने के लिए भी आसपास आग लगाने से उसकी चिंगारी बस तक पहुंची होगी और आग लग जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button