ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

पीएम क‍िसान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस बार किसानों के खातों में आएंगे पूरे 11 हजार, बस करना होगा ये काम

कृषि आशीर्वाद योजना से किसानों को मिलेगी मदद

 कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड सरकार की तरफ से संचाल‍ित की जाने वाली ऐसी योजना है, ज‍िसमें 5 एकड़ या इससे कम खेती की जमीन रखने वाले क‍िसानों को प्रत‍ि एकड़ 5000 रुपये की आर्थ‍िक मदद दी जाती है। यह मदद खरीफ सीजन की खेती से पहले दी जाती है। 5 एकड़ जमीन रखने वाले क‍िसान अध‍िकतम 25,000 रुपये तक का अनुदान ले सकते हैं। राज्‍य में पीएम क‍िसान न‍िध‍ि का फायदा लेने वाले क‍िसानों को कम से कम 11,000 रुपये और अध‍िकतम 31,000 रुपये का फायदा म‍िलेगा।

यद‍ि क‍िसी क‍िसान के पास एक एकड़ या इससे कम जमीन है तो सरकार की तरफ से खरीफ सीजन की फसल से पहले 5000 रुपये का अनुदान द‍िया जाएगा। पीएम क‍िसान के तहत सालाना उसे 6000 रुपये का फायदा पहले ही म‍िल रहा है। इस तरह साल में कुल 11,000 रुपये हुए. इसी तरह 5 एकड़ कृष‍ि भूम‍ि वाले क‍िसान को 25000 रुपये म‍िलेंगे, जो क‍ि कुल म‍िलाकर 31,000 रुपये हुए।

ये है योजना से जुड़ी शर्तें

 झारखंड के 22 लाख 47 हजार किसानों को सरकार की इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
– झारखंड के छोटे और सीमांत किसान ही कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के ल‍िए आवेदन कर सकते हैं।
– योजना का फायदा 5 एकड़ या इससे कम भूम‍ि पर खेती करने वाले किसानों को द‍िया जाएगा।

 झारखंड में कुछ समय पहले ही ‘मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ के लिए आवेदन मांगे गए थे। यदि आपने इस योजना के ल‍िए आवेदन क‍िया है तो http://mmkay.jharkhand.gov.in/ पर जाकर आवेदन का स्‍टेटस चेक कर सकते हैं। योजना के लाभार्थियों के लिए Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana App भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button