ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

ड्रग स्मगलिंग केस में ड्रग वाली आंटी के बेटे को मनावर ले गई पुलिस

इंदौर। ड्रग सप्लाई केस में गिरफ्तार आंटी उर्फ प्रीति जैन उर्फ काजल के बेटे यश को विजय नगर पुलिस मनावर ले गई है। यश मूलत: मनावर का ही रहने वाला और पूर्व मंत्री सहित भाजपा नेताओं का करीबी बनता था। पुलिस उसे गाड़ियां, ड्रग्स जब्त करना चाहती है।

विजय नगर पुलिस ने यश को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने यश को दोस्त ऋषि के घर से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व पुलिस ने स्कीम-78 से प्रीति जैन को मिथाइलीनडाईआक्सी मैथेमफेटामाइन (एमडीएमए) के साथ पकड़ा था। प्रीति हाईप्रोफाइल परिवार के युवक-युवतियों को ड्रग सप्लाई करती थी। उस वक्त यश फरार हो गया। पिछले दिनों यश को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा और विजय नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

दुष्कर्म में शामिल रहा यश जैन

यश जैन के पास होटल, पब रेस्त्रां, काफी हाऊस में ड्रग सप्लाई का काम था। एबी रोड़ स्थित एक पब में वह ड्रग की सप्लाई करता था। यहां आने वाली युवतियों को ड्रग्स पिलाता था। उनका वीडियो बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। एक युवती ने यश पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था। पुलिस इस मामले में भी यश से पूछताछ कर रही है।

नाइजीरियन तस्करों से जुड़ा है यश जैन

यश जैन के संबंध इंटरनेशनल स्मगलर से जुड़ चुके थे। वह दिल्ली के महिपाल इलाके में रहने वाले नाइजीरियन तस्करों से एमडीएमए, कोकिन खरीद कर सप्लाई करने लगा था। इसमें उसका दोस्त ऋषि साथ देता था। प्रीति मुंबई से तस्करों से ड्रग्स खरीद कर लाती थी। वह घर में रशियन लड़कियों की सप्लाई करती थी।

Related Articles

Back to top button