देशमध्यप्रदेश व अन्य राज्य
हर अनाथ को सहारा देंगे ‘मामा’ शिवराज, MP में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना’
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना

- अनाथ बच्चों के लिए शिवराज सरकार शुरू करेगी योजना
- अनाथों के लिए शुरू की जाएगी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना
- लाडली बहना योजना में अब केवाईसी फ्री में होगी
- भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रस्फुटन समितियों और स्वैच्छिक संगठनों का महाकुंभ को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 35 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उनका संवेदनशील व्यक्तित्व फिर नजर आया। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना शुरू कर चुकी मध्य प्रदेश सरकार अब अनाथ बच्चों के लिए योजना शुरू करने जा रही है।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अनाथ बच्चों के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना’ सभी अनाथ बच्चों के लिए लागू की जाएगी। इसके तहत अनाथ बच्चों के लिए पेंशन, राशन, फीस और इलाज की व्यवस्था भी सरकार करेगी। सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे रहते हुए कोई भी बच्चा अनाथ नहीं कहलाएगा।


