ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मनोरंजन

Pawan Singh का इस एक्ट्रेस संग वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो, सुपरस्टार को KISS करता देख यूजर्स ने किए जमकर कमेंट

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह आज इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। पवन सिंह ने अपने करियर में अब तक कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। पवन अपने एक्टिंग के साथ अपने गानों को लेकर भी छाए रहते हैं।

पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक को लेकर काफी विवादों में हैं। पवन की दूसरी पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, अब पवन का एक वीडियो खेसारी लाल यादव की एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

पवन और काजल के बीच दिखी रोमांटिक कैमिस्ट्री

दरअसल, काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने पवन सिंह के साथ शेयर किया है। वीडियो में दोनों के बीच की रोमांटिक कैमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है। वीडियो में दोनों तेरे सिवा  पर रोमांटिक होते दिख रहे हैं। वहीं, पवन एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। इसे देखकर पवन के फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

काजल के माथे को चूमते दिखे पवन

पवन सिंह के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। पवन देखते ही देखते काजल को पहले गले लगाते हैं, फिर बड़े ही प्यार से उनके माथे पर चूमते है। वहीं, काजल भी पवन सिंह संग पूरी तरह से कोजी होती नजर आती हैं। इनके वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका हैं। वहीं, अब तक इसे काफी लाइक्स भी मिल चुके हैं। यही नहीं, फैंस पवन और काजल की कैमिस्ट्री पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button