ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

मार्च में ही तपने लगी दिल्ली रविवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज मुंबई में हीटवेव का अलर्ट

मार्च महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिये हैं। ज्यादातर राज्यों में दिन का तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। IMD के मुताबिक राजधानी दिल्ली में ये इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 30 मार्च, 2021 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस समय के मार्च महीने का सबसे गर्म दिन था। दिल्ली में रविवार को तापमान, सामान्य से 5 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वैसे, होली के दिन बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई थी। लेकिन उसके बाद से दिल्ली एक बार फिर से तपने लगी है। राहत की बात ये है कि आईएमडी ने 14 और 15 मार्च को दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में हल्की-फुल्की बारिश की संभावनाएं जताई है।

मुंबई में हीटवेव

दूसरे राज्यों में भी अभी से प्रचंड गर्मी शुरु हो गई है। मुंबई में अभी से हीटवेव शुरू हो गई है और कई जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। मुंबई में मार्च के महीने में ही दो बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि समुद्री हवाओं की कमी की वजह से तपामान ज्यादा हो रहा है। रविवार और सोमवार के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी भी दी है।

कई राज्यों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए कई राज्यों के जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 15 से 17 मार्च तक पूर्वी भारत, मध्य और दक्षिण के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे गरमी से राहत मिलेगी। वहीं उत्तर भारत में तापमान में 2 से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इस बार मैदानी इलाकों में बारिश भी कम हुई है, इस वजह से भी जल्दी गर्मी शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button