ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस ने किया सांसद कार्यालय का घेराव, इस वजह से थाली बजाकर सांसद को बताया फेल

राजनांदगांव। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर संसद में आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए राजनांदगांव महिला कांग्रेस द्वारा राजनांदगांव कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे के कार्यालय का घेराव किया गया, इस दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर सांसद को फेल बताया।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गैस के खाली सिलेंडर लेकर सांसद संतोष पांडे के कार्यालय पहुंचे। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने महिलाओं को कार्यालय के भीतर जाने से रोक दिया, जिस पर सड़क पर ही महिलाओं ने गैस के खाली सिलेंडर रखकर थाली बजाते हुए लोकसभा में जनता से जुड़े महंगाई के मुद्दे को नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए सांसद संतोष पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि रसोई गैस के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं जिससे घर का बजट बिगड़ा हुआ है, वही महंगाई के मुद्दे को राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे भी सदन नहीं उठाते हैं, जिसका महिला कांग्रेस द्वारा विरोध किया जा रहा है।

महिलाओं ने गैस के खाली सिलेंडर और थाली बजाते हुए राजनांदगांव कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे को फेल बताया है और महंगाई के मामले में सांसद की खामोशी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। वहीं उन्होंने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र के मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button