ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

युवती के अपहरण की घटना के बाद सड़क पर उतरा जैन समाज दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बालाघाट। 11 मार्च को लालबर्रा में विशेष समुदाय के युवक द्वारा अन्य समाज की युवती का अपहरण करने तथा युवती के घर चोरी की घटना सामने आने के बाद जैन समाज आक्रोशित है। शुक्रवार को जैन समाज सहित अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग के साथ मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाया।

घटना को सनातन महासभा ने चिंतनीय बतायाः

सनातन महासभा के महामंत्री अभय सेठिया ने बताया कि लालबर्रा में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा अन्य समाज की युवती का अपहरण करने की घटना चिंतनीय है। इस कार्रवाई में पुलिस द्वारा विलंब किया जा रहा है। मामले में एसडीओपी वारासिवनी तथा लालबर्रा थाना प्रभारी की संदिग्ध भूमिका के बारे में भी पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि इस मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महामंत्री अभय सेठिया ने कहा कि आरोपितों के मन में पुलिस का खौफ इस कदर कम हो गया है कि जिस युवती का अपहरण हुआ था, उसके स्वजन कोर्ट में बयान देने गए थे और घर सूना पाते ही वहां चोरी की वारदात हो गई। श्री सेठिया ने कहा कि लालबर्रा क्षेत्र में पुलिस की ढिलाई से वहां असामाजिक तत्व और गतिविधियां बढ़ रही है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से हमने पुलिस अधीक्षक से इस पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

इनका कहना…

अपहरण व पीडि़त के घर के चोरी के मामले पर पुलिस गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। युवती का अपहरण करने वाले को पुलिस ने 12 घंटे में ही राउंडअप कर लिया था। पीडि़त युवती के बयान लिए गए हैं। पुलिस कार्रवाई को लेकर जैन समाज ने जो मुद्दे उठाए हैं, उसकी भी जांच की जाएगी। पीडि़त परिवार के घर चोरी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।

-समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक, बालाघाट

Related Articles

Back to top button