ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

6.6 तीव्रता के भूकंप से पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत 100 घायल

मंगलवार रात आए भूकंप से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी क्षेत्र में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

बता दें, बीती रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आए 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। अच्छी बात यह रही कि भारत में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके

मंगलवार रात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10ः17 पर आए भूकंप का केंद्र 156 किलोमीटर की फोकल गहराई के साथ अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में हिंदू कुश क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई।

भारत के अलावा भूकंप के तेज झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी भूकंप के तेज झटके लगे।

दिल्ली-एनसीआर में धरती डोलने से इमारतें हिलने लगीं और डर के मारे लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। कुछ ऐसा ही हाल देश के अन्य उत्तरी राज्यों में रहा।

भूकंप से अफगानिस्तान के लगमन प्रांत में दो लोगों की जान चली गई। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में भूकंप की वजह से एक घर की छत गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार भूकंप के दौरान रावलपिडी के एक बाजार में भगदड़ मचने से भी कई लोग जख्मी हो गए।

Related Articles

Back to top button