ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

सुलग रहा बिहार 5 जिलों में हिंसा सासाराम में 4 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद

बिहार के कई जिलों में रामनवमी के मौके पर भड़की हिंसा थम नहीं रही है। शनिवार को सासाराम और बिहारशरीफ में फिर से हिंसा भड़क गई। वहीं, नालंदा के बनौलिया इलाके में फायरिंग हुई। जिसके बाद पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई। सासाराम के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 4 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया गया। साथ ही कोचिंग संस्थानों को बंद करने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लेटर भी जारी किया है।

नालंदा हिंसा पर गिरिराज सिंह का बयान

नालंदा हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार में पहले मुख्यमंत्री पल्टूराम थे। अब उनके अधिकारी भी पल्टूराम हो गए हैं। रामनवमी का जुलूस पहले से तय था, तो सरकार सजग क्यों नहीं थी। सीएम नीतीश किसे बेवकूफ बना रहे हैं। क्या उनके आदेश के बिना नालंदा में धारा 144 लगी है।

गिरिराज ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है। इसलिए यदि वे नालंदा को नहीं बचा पाए, तो क्या नालंदा के हिंदू सब छोड़कर भाग जाए। अगर रामनवमी नालंदा में नहीं मने तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश या मलेशिया में मनाई जाएगी।

सासाराम में दूसरे दिन बमबाजी, 25 लोग अरेस्ट

सासाराम के सफ्फुलागंज इलाके में शनिवार शाम को बम फेंके गए। पुलिस ने घरों तलाशी अभियान चलाया। इसमें आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। यहां रामनवमी की शोभायात्रा के बाद से बवाल मचा हुआ है। सहजलाल इलाके में मोटरसाइकिल खड़ी करने और नारे लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। एक पक्ष ने वाहनों में तोड़फोड़ कर शोभायात्रा से लौट रहे लोगों पर जानलेवा हमला किया था। विरोध में शुक्रवार को दूसरा पक्ष सड़कों पर उतर आया। सासाराम के बस्ती मोड़, चौखड़ी, आदमखानी, और सोना पट्टी इलाके में पथराव हुआ। इस दौरान बम फेंके गए और कुछ घरों में आग लगा दी गई। अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार हिंसा अपडेट्स

– सासाराम में हुए धमाके पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि एक समुदाय के लोगों द्वारा धार्मिक स्थल पर विस्फोटक फेंका गया। जिसमें 6 लोग घायल हुए। जांच में पता चला कि बगल के कमरे में रखे विस्फोटक को गलत तरह से रखा गया था। FSL टीम ने इसकी सत्यता की है। फोर्स तैनात है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपिल की है।

– एसपी विनित कुमार ने कहा कि अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हम टीम बनाकर छापेमारी कर रहे हैं। दंगाईयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात है।

– नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्वित कर 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 144 लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button