ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

Jimny का हेरिटेज एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मुंबई : मारुति सुजुकी Jimny के भारतीय बाजार में लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से मौजूद है और इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई बाजार के लिए सुजुकी जिम्नी स्पेशल हेरिटेज एडिशन का पेश किया है। खास बात है कि इस स्पेशल एडिशन की सिर्फ 300 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। कंपनी ने इसकी कीमत 33,490 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) रखी है।

Jimny का नया हेरिटेज एडिशन इस एसयूवी के GLX वर्जन पर बेस्ड होगा। इस एडिशन को अलग बनाने के लिए लुक में कुछ बदलाव किए गए हैं। एक्सटीरियर में नए बॉडी डेकल्स, आगे और पीछे लाल मडफ्लैप्स आदि दिए गए हैं। जिम्नी हेरिटेज एडिशन में ब्लैक पर्ल, जंगल ग्रीन, व्हाइट और मीडियम ग्रे जैसे कई नए पेंट स्कीम हैं. इनमें से स्टैंडर्ड वर्जन में भी सिर्फ व्हाइट कलर ही उपलब्ध है। चूँकि यह GLX पर आधारित है, इसलिए कंपनी ने एक बैज और एक कार्गो ट्रे भी जोड़ा है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशन, क्लाइमेट कंट्रोल, एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्वचालित LED हेडलैंप, फ्रंट फॉग लैंप, लेन शामिल हैं. इसके अलावा लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, डुअल-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, और दूसरी चीजें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button