ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

शादी का झांसा देकर 5 साल तक युवती से दुष्कर्म, शादी कार्ड में दूसरी लड़की का नाम देख पीड़िता ने उठाया ये कदम

भानुप्रतापपुर। दुर्गूकोंदल शादी का प्रभोलन देकर 5 वर्ष तक गांव के ही युवती का दैहिक शोषण करने आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित युवती की सूचना पर प्रमेश उम्र 23 वर्ष निवासी खुटगांव को दुर्गूकोंदल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुटगांव निवासी आरोपी युवक प्रमेश जैन ने गांव की युवती को वर्ष 2018 से शादी का प्रलोभन देकर लगातार 5 वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवक अपने ही समाज की लड़की से विवाह करने के लिए तिथि तय कर कार्ड वितरण करना शुरू किया। इससे व्यथित युवती ने परिजनों के सहयोग से पुलिस थाना दुर्गूकोंदल में 10 मार्च को शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद पीड़ित युवती के बयान के आधार पर दुर्गूकोंदल पुलिस खुटगांव पहुंची। और आरोपी पुलिस को कब्जे में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि आरोपी युवक ने शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने का गुनाह कबूल लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 376, 376 (2) (N) 506 आईपीसी 4, 6 पोक्सो एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध किया है। और आरोपी न्यायालय को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी युवक को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button