ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

ओएफके की लेबर यूनियन में दरार अनेक लोगों ने की सामूहिक इस्तीफे की पेशकश

जबलपुर। आयुध निर्माणी की लेबर यूनियन में दरार पड़न की जानकारी मिल रही है। कहा जा रहा है कि कुछ मजबूत कड़ियों ने संगठन से किनारा करने के संकेत दिए हैं। इन सदस्यों ने गंभीर आराेप लगाए हैं। दूसरी तरफ लेबर यूनियन के जिम्मेदारों का कहना है कि जिसके लिए यूनियन छोड़ने की बात कही जा रही है, उसे पहले ही यूनियन बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।

आयुध निर्माणी खमरिया में लेबर यूनियन का वर्चस्व है। इस वर्चस्व को घुन लगता दिख रहा है। उसके कुछ दिग्गज नाराज नेताओं ने संगठन से अलग होने की बात कही है। इन नेताओं ने अपने समर्थकों को साथ लेकर आइडीइएफ के लेबर यूनियन कार्यालय में प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों में जेसीएम फोर राकेश रंजन और जमीनी नेता संतोष सिंह शामिल रहे। ये नेता अपने समर्थकाें के साथ लेबर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्णब दासगुप्ता से मिलकर चर्चा करना चाह रहे थे, लेकिन अर्णब दासगुप्ता ने उनसे बात करने से मना कर दिया। कहा जा रहा है कि इन नेताओं और इनके समर्थकाें ने लेबर यूनियल से सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। हालांकि इस संबंध में उनकी ओर से कोई अधिकृत पत्र नहीं जारी किया गया।

इस मामले में जब लेबर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्णब दासगुप्ता से बात की गई तो उनका कहना रहा कि कंज्यूमर सोसायटी के चुनाव में संतोष सिंह ने भितरघात किया था। उनकी वजह से संगठन को नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए उनको पहले ही लेबर यूनियन से बाहर किया जा चुका है। उनके जाने से लेबर यूनियन की सेहत पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button