ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोविड संक्रमण के मामलों में उछाल बढ़ा मौतों का आंकड़ा

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में 186 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,038 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,29,284 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से दिल्ली तथा पंजाब में दो-दो और जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गई।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मंगलवार को 711 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत भी हुई। एक दिन पहले राज्य में सिर्फ 248 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले सात दिनों में 11 मौतें भी हुई हैं और मृत्यु दर बढ़कर 1.82 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश के छह जिलों की संक्रमण दर 10% से अधिक है। मामले में उछाल के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि राज्य अगले सप्ताह (13 और 14 अप्रैल) मॉक ड्रिल आयोजित करेगा।

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 521 नए केस मिले और पॉजिटिविटी रेट 15.64 फीसदी तक पहुंच गई है। एक मरीज की भी मौत हुई है लेकिन उसकी मौत की प्राथमिक वजह कोरोना संक्रमण नहीं है। इससे पहले रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के 429 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 16.09 प्रतिशत रही थी। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले साल 27 अगस्त के बाद दिल्ली में पहली बार सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ते हैं और मरीजों को भर्ती कराने की जरुरत पड़ी, तो इसके लिए दिल्ली के अस्पताल पूरी तरह तैयार हो रहे हैं।

केरल

पिछले 24 घंटों में, केरल में न केवल सबसे अधिक मौतें हुईं, बल्कि 683 नए संक्रमण के मामले भी सामने आए। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल सरकार ने राज्य के सभी निवासियों के लिए सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सभाओं में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Related Articles

Back to top button