ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
धार्मिक

अक्षय तृतीया पर ये है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए तिथि और क्या है इसका महत्व

शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन जो शुभ कार्य किया जाता है। उसका अनंत फल प्राप्त होता है। इस दिन बिना पंचांग देख मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग बन रहे है। शास्त्रों में इस दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना गया है। साथ ही मां लक्ष्मी के पूजन का भी इस दिन बहुत महत्व है।

बता दें हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल पड़ने वाली वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ही अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। आइए जानते है इस साल अक्षय तृतीया कब पड़ रही है और किस शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ रहेगा।

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया तिथि 22 अप्रैल, शनिवार को सुबह 7 बजकर 50 मिनट से आरंभ होगी और 23 तारीख को सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर इसका समापन होगा। इसी तरह हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च होगा। साथ ही इस बास अक्षय तृतीया के दिन 7 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें से आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग,कृतिका नक्षत्र शामिल हैं। कुल मिलाकर इस बार अक्षय तृतीया के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है।

अक्षय तृतीया 2023 चौघड़िया मुहूर्त

22अप्रैल 2023 को सुबह का मुहूर्त (शुभ) – सुबह 07:49 – 09:04 तक।

22अप्रैल 2023 को दोपहर का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 12 बजकर 20 मिनट – 05 बजकर 13 मिनट तक।

22अप्रैल 2023 को शाम का मुहूर्त (लाभ) – 06 बजकर 51 मिनट – 08 बजकर 13 मिनट तक।

अक्षय तृतीया का महत्व

शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के शुभ दिन, सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृष राशि में होते हैं। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करना बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया सौभाग्य और सफलता लाती है, इसलिए ही इस दिन ज्यादा से ज्यादा सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से भविष्य में उसमें कई गुना बढ़ोतरी होती है।

Related Articles

Back to top button