ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज बड़वानी में निवाली में लाड़ली बहना सम्मेलन को करेंगे संबोधित

बड़वानी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार को जिले के दौर पर रहेंगे। वे यहां पर निवाली और सालिटांडा में दो आयोजनों में शामिल होंगे। निवाली में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां पर कार्यक्रम के दौरान महिलाएं मुख्यमंत्री को एक विशेष राखी बांधेंगी।

ग्राम बोरलाय की दिशा आजीविका समूह द्वारा यह विशेष राखी बनाई गई है। वहीं सुबह से ही निवाली में लोगों के आने का दौर शुरू हो गया। मंच के सामने हजारों लाड़ली बहनें प्रदेश के मुखिया व अपने भाई का इंतजार कर रही है। मंच पर कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दोपहर निवाली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भागीदारी करने के बाद दोपहर 3.30 बजे ग्राम सालीटांडा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5.20 बजे मुख्यमंत्री भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button