ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

हनुमान जन्मोत्सव पर जहांगीरपुरी में निकली शोभायात्रा सीएम केजरीवाल ने की बजरंग बली की पूजा

दिल्ली में पुलिस के बारी बंदोबस्त के बीच हनुमान जन्मोत्सव मनाई जा रही है। पिछले साल दंगे से प्रभावित इलाके जहांगीरपुरी में भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आज शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को देखते हुए जहांगीरपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस ने भारी बंदोबस्त का इंतजाम किया था। इस बार प्रशासन ने जहांगीरपुरी इलाके में लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए एक निश्चित दूरी के अंदर ही शोभा यात्रा निकालने की परमिशन दी थी। दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा दिल्ली पुलिस के साथ शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने कपिल मिश्रा को हिरासत में ले लिया था।

सीएम ने किये दर्शन

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली सचिवालय में मौजूद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पिछले साल हुए थे दंगे

पिछले साल यानी 2022 में जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दिन ही शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें भारी बवाल और हिंसा हुई थी। साथ ही उस दौरान शोभायात्रा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसे देखते हुए इस बार दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजाम किये। दिल्ली पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए शोभायात्रा पर नजर बनाए हुए थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर शहर भर में कार्यक्रमों को देखते हुए पैरा मिलेट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button