ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

मिशनरी स्कूल की प्रयोगशाला में था मानव भ्रूण पुलिस ने किया जब्त

सागर/बीना। मिशनरी द्वारा संचालित निर्मल ज्योति कान्वेंट स्कूल की प्रयोगशाला के एक जार में मानव भ्रूण रखा हुआ था। जब मप्र बाल संरक्षण आयोग के सदस्य जांच करने स्कूल पहुंचे तो उन्हें यह भ्रूण दिखा। इस पर तत्काल उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर भ्रूण जब्त कराया और मामले की जांच करने के लिए कहा।

दरअसल, फीस नहीं भरने पर निर्मल ज्योति कान्वेंट स्कूल की प्राचार्य द्वारा एक छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया था। इस पर 03 फरवरी को उस छात्र के पिता ने अधिकारियों सहित मप्र बाल संरक्षण आयोग से शिकायत की थी। जिस संबंध में गुरूवार को आयोग के सदस्य ओमकार सिंह तथा डा निवेदिता शर्मा जांच के लिए बीना पहुंचे। प्राचार्य के जबाब से असंतुष्ट आयोग के सदस्यों ने स्कूल के दस्तावेज चेक किए, साथ ही स्कूल का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला के निरीक्षण में उन्हें एक जार में मानव भ्रूण रखा मिला। यह देखकर वे सन्‍न रह गए। यह भ्रूण कितना पुराना था, इस पर प्राचार्य जानकारी नहीं दे पाईं। तब आयोग के सदस्यों ने तत्काल टीआइ कमल निगवाल को निर्देशित किया कि वह भ्रूण को जब्त कर इसकी जांच कराएं और उचित कार्रवाई करें।

डा निवेदिता शर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर में गेस्ट रूम था। जो कि नहीं होना चाहिए। आयोग के सदस्यों व अधिकारियों को उस गेस्ट रूम तक नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा सभी स्टाफ का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं है। जमीन का डायवर्सन अन्य व्यवसाय के लिए कराया गया है जो नियम विरुद्ध है। फीस को लेकर दबाब बनाया जा रहा है, यह भी गलत है। इससे अभिभावकों व छात्रों पर मानसिक दबाब पड़ता है। प्रयोगशाला में जीवों के पुराने नमूने रखे हुए हैं। जो सड़ गए हैं। केमिकल से इन्हें सही ढंग से संरक्षित नहीं किया गया है। इसके लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह जांच कर रिपोर्ट दे।

सोमवार को भेजेंगे एफएसएल को भ्रूण

टीआई कमल निगवाल का कहना है कि अभी गुड फ्राइडे सहित अन्य छुट्टियां हैं। सोमवार को भू्रण जांच के लिए एफएसएल को भेजेंगे। शिक्षा विभाग से जांच प्रतिवेदन आने के बाद छात्र मामले में भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में निर्मल ज्योति कान्वेंट स्कूल प्राचार्य सिस्टर ग्रेस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button