ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

यूपी लोक सेवा परीक्षा में टॉप 10 में से 8 में लड़कियों ने बाजी मारी आगरा की दिव्या सिकरवार टॉपर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। इसके अनुसार आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) -2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें रिक्त 383 पदों के सापेक्ष 364 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। पद के सापेक्ष उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण 19 पद खाली रह गए हैं। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया को रिकार्ड समय दस महीने में पूरा कर दिया है। इस बार टाप टेन की लिस्ट में आठ महिलाएं हैं। आयोग के प्रभारी सचिव विनोद गौड़ ने बताया कि राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी के एक पद, राज्य सम्पत्ति विभाग में व्यवस्थापक के 16 और खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में रसायनज्ञ के दो पदों के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले। यह पद खाली रह गया है।

SDM के 39 पद में से 19 पर महिलाएं

ऐसा पहली बार हुआ है कि टाप 10 की सूची में 80 प्रतिशत यानी आठ महिलाओं का कब्जा है। कुल 364 पदों में से 110 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। डिप्टी कलक्टर (एसडीएस) के 39 पद में से 19 महिलाओं का चयन हुआ है। डिप्टी एसपी के 93 पदों में से 25 महिलाएं चयनित हैं। 110 चयनित महिलाओं में 44 महिलाएं तो एसडीए और डिप्टी एसपी बनेगी। BDO के पद पर नौ, आपूर्ति निरीक्षण के पद पर दो, नायब तहसीलदार के पद पर 10 महिलाएं समेत कई विभागों में चयनित हैं।

यहां देखें टॉप 10 की लिस्‍ट

1. आगरा की दिव्या सिकरवार

2. लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय

3. बुलंदशहर की नमता सिह

4. उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता

5. अंबेडकर नगर के कुमार गौरव

6. लखनऊ की सल्तनत परवीन

7. मध्य प्रदेश की मोहसिना बानो

8. प्रयागराज की प्राजक्ता त्रिपाठी

9. आगरा की ऐश्वर्या दुबे

10. गोंडा के संदीप कुमार तिवारी।

Related Articles

Back to top button