ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

12 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

 

कटनी। जिले में भ्रष्ट कर्मचारियों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। आए दिन कोई न कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा जा रहा है। बुधवार को कटनी में फिर एक सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। जिले के बरही नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नगर परिषद क्षेत्र के एक युवक से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त को की थी। जिसके बाद आरोपित को ट्रेप करते हुए लोकायुक्त ने बुधवार को यह कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते हुए आरोपित सहायक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

आवेदक ने नगर परिषद में लगाया था आवेदनः

जानकारी के अनुसार भीम प्रसाद कचैर निवासी छिंदिया टोला वार्ड नंबर 12 बरही ने पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के संबंध में नगर परिषद में आवेदन लगाया था। योजना के तहत मकान स्वीकृत करने के एवज में अक्षय जोशी सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद बरही ने भीम से 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत भीम कचेर ने जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त एसपी को की थी। लोकायुक्त एसपी ने मामले का सत्यापन कराया और घटना में सत्यता पाए जाने के बाद बुधवार को डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में टीम कटनी के बरही भेजी। इस दौरान टीम के सदस्य चारो तरफ फैल गए और आवेदक को पैसे देकर सहायक राजस्व निरीक्षक के पास भेजा। जैसे ही नगर परिषद कार्यालय के बाहर सड़क पर भीम ने सहायक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत के 12 हजार रुपये दिए और उसका इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपित को दबोच लिया। नगर परिषद कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई होते ही हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम आरोपित को नगर परिषद के कार्यालय लेकर गई है, जहां पर आरोपित सहयाक निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button