ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

मंदिर में टीन शेड पर गिरा पेड़ महाराष्ट्र के अकोला में 7 की मौत

महाराष्ट्र के अकोला में बीती रात भीषण हादसा हो गया। एक मंदिर में बने टीन शेड पर पेड़ गिरने से श्रद्धालु दब गए और 7 की मौत हो गई। कुछ अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम से अकोला में मौसम खराब था। तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही थी। यही कारण है कि नीम का विशालकाय पेड़ मंदिर में बने शेड पर गिर गया।

हादसा अकोला जिले की बालापुर तहसील के पारस गांव में रविवार शाम को हुआ। कम से कम 30 अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

हादसा यहां के बाबूजी महाराज मंदिर संस्थान में हुआ। टूटे हुए पेड़ और गिरे हुए शेड को उठाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है।

अरोड़ा जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। करीब 30-40 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button