ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

कोरोना मरीजों के बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट फिर शुरू होगा टीकाकरण केंद्र से मांगी पांच लाख वैक्सीन

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जनवरी से बंद टीकाकरण को फिर से टीकाकरण शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से पांच लाख कोरोना वैक्सीन की मांग की गई है। इधर जिला अस्पताल, कालीबाड़ी चौक टीबी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच शुरू कर दी गई है।

जिला अस्पताल, कालीबाड़ी और सीएचसी कोरोना जांच शुरू

इधर जिला अस्पताल पंडरी में माकड्रिल किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को मरीजों के आने पर प्रोटोकाल के आधार पर इलाज का प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल में कोरोना के नोडल अधिकारी और शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर निलय मोझरकर ने बताया कि सुबह 10:30 बजे हुए माकड्रिल में प्रतीकात्मक मरीज पहुंचे। उनकी जांच कर इलाज उपलब्ध कराया गया।

मौके पर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे पहुंचे थे, जिन्होंने अस्पताल में इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने कलेट्रेट में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक भी ली, जिसमेें उन्होंने जिले में इलाज की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है। बैठक में चिकित्सकों ने बताया कि जिले में कोविड से निपटने की समस्त आवश्यक तैयारी है। जिन मरीजों को बुखार, सर्दी, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं, उन्हें तत्काल जांच की सलाह दी जा रही है।

जिले में कोरोना मरीजों के लिए 1,300 बिस्तर

कलेक्टर भुरे की बैठक में सीएमएचओ डाक्टर मिथलेश चौधरी ने बताया कि वर्तमान में 1300 बिस्तर आक्सीजन सपोर्ट के साथ तैयार हैं। इसके साथ ही 122 वेंटिलेटर युक्त बिस्तर और 12 अस्पतालों में कुल 14 से अधिक आक्सीजन जनरेटर प्लांट की भी व्यवस्था है। इसमें 1,500 से अधिक बिस्तरों में 24 घंटे आक्सीजन की सप्लाई दी जा सकती है।

इलाज की पूरी व्यवस्था

जिला स्वास्थ्य विभाग सीएमएचओ डाक्टर मिथलेश चौधरी ने कहा, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा, आंबेडकर अस्पताल और एम्स में पूरी व्यवस्था की गई है। यदि मरीज बढ़ते हैं तो उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा।

सतर्कता ही बचाव

आंबेडकर अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डाक्टर ओपी सुंदरानी ने कहा, कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। डरने की बात तो नहीं है लेकिन सतर्कता जरूरी बरतनी है। मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी का पालन करें। लक्षण नजर आ रहे हैं तो चिकित्सकीय सलाह से स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच कराएं। हम जितनी सावधानी बरतेंगे उतना सुरक्षित रहेंगे।

राजधानी में कोरोना के लिए अस्पताल, सक्रिय बिस्तर और भर्ती मरीज

अस्पताल – बिस्तर – भर्ती मरीज

आंबेडकर अस्पताल – 50 – 3

एम्स – 35 – 3

जिला अस्पताल – 50 – 0

राजधानी में पिछले सात दिनों में मिले संक्रमित

अप्रैल – संख्या

10 – 0

09 – 15

08 – 27

07 – 40

06 – 25

05 – 16

04 – 9

प्रदेश में अब तक टीकाकरण की स्थिति

टीकाकरण – संख्या

पहली डोज – 2,24,70,108

दूसरी डोज – 2,03,72,606

सतर्कता डोज – 75,56,252

कुल टीकाकरण – 5,03,98,966

Related Articles

Back to top button