ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

मिशन 2024 का स्पेशल एजेंडा लेकर दिल्ली आए नीतीश कुमार जानिए आज क्या होगा खास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे आज राजधानी में विपक्षी दलों के बड़े नेताओं से मिलेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही सोनिया गांधी से भी उनकी मुलाकात संभव है।

जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार एक खास मिशन के लिए दिल्ली में है। यह मिशन है कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को साथ लाना। नीतीश कुमार कह चुके हैं कि यदि सभी विपक्ष दल साथ आ जाते हैं तो भाजपा को लोकसभा चुनाव में 100 से कम सीटों पर समेटा जा सकता है। नीतीश कुमार सभी दलों के बीच सामंजस्य में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं।

नीतीश कुमार 3 दिन की दिल्ली यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की। इसी दौरान मल्लिकार्जन खरगे ने उनसे फोन पर बात की। आज दोनो की मुलाकात हो सकती है।

लगातार कमजोर साबित हो रही कांग्रेस

जानकारों का कहना है कि भाजपा के खिलाफ 2024 की लड़ाई में कांग्रेस लगातार कमजोर साबित हो रही है। यही कारण है कि तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी जैसे दल कांग्रेस से दूरी बनाए हुए हैं।

हाल ही में शरद पवार ने कांग्रेस और राहुल गांधी को तगड़ा झटका दिया। शरद बयान ने अडाणी, सावरकर और मोदी की डिग्री के मुद्दे को खारिज कर दिया। अडाणी और सावरकर पर तो राहुल गांधी का सबसे ज्यादा जोर था। माना जा रहा है कि अब आगे की रणनीति के लिए नीतीश सभी दलों से बात करेंगे और सभी को साथ लाने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button