ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
धार्मिक

पति-पत्नी के विवाद को शांत करती हैं बेडरूम में रखी हाथी के जोड़ों की मूर्ति

हाथी को वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ बताया गया है। हाथी देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। हाथी सुख-समृद्धि और धन का प्रतीक है। फेंगशुई विज्ञान में भी हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना बहुत शुभ बताया गया है। वहीं, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी की सवारी करते देखना उच्च पद-प्रतिष्ठा मिलने का संकेत होता है। आइए जानते हैं कि हाथी की तस्वीर या प्रतिमा घर में रखने से हमारे जीवन में क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

रुके हुए कामों में गति देता है चांदी का हाथी

चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है।

पति-पत्नी का विवाद दूर करता है हाथी का जोड़ा

अगर पति-पत्नी में नहीं बनती और आए दिन विवाद होते हैं, लगातार जीवन में तनाव बना रहता है तो हाथी के जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

मान-सम्मान दिलाता है लाल हाथी

दक्षिण दिशा में लाल रंग का हाथी रखने से आपको समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त होता है। यदि आप अपने कार्यस्थल या व्यक्तिगत यश के लिए यह उपाय करना चाहते हैं, तो दक्षिण दिशा में लाल हाथी रखें।

सूंड उठाए हुए हाथी की फोटो या प्रतिमा से आती है सुख समृद्धि

अपने घर के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए हाथी का चित्र लगाने से आपके सम्मान, सुख और आने वाले जीवन में सफलता की कोई कमी नहीं रहेगी। सूंड उठाए हुए हाथी की प्रतिमा से जीवन में सुख,समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button