ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मुख्य समाचार

दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज

मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को क्या पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने वाली है, ये सवाल दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों और खासकर नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में उठ रहा है। नरोत्तम मिश्रा ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नितिन नवीन के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते दिनों हुए दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं उठती रही हैं।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। हालांकि दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई मुलाकात में क्या बातचीत हुई है, इसे लेकर कुछ सामने नहीं आया है, पर मुलाकात के मायने सियासी गलियारों में निकाले जाने लगे हैं।

नरोत्तम मिश्रा से मिले बीजेपी नेता अजय जामवाल

Narottam Mishra Nitin Nabin Meeting

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button