ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

अंतिम तारीख नजदीक सिर्फ 19 हजार में ऐसे करें पूरे केरल की सैर

गर्मियों में यदि आप भी कहीं सैर करने की योजना बना रहे हैं तो रेलवे की ओर से शानदार टूर पैकेज की घोषणा की गई है। आईआरसीटीसी (IRCTC) आपको केरल घूमने का मौका दे रहा है। इस गर्मी केरल घूमना चाहते हैं तो आप बेहद कम दाम में केरल की सैर कर सकते हैं। यहां जानें पूरी डीटेल –

19 मार्च से शुरू होगा टूर

IRCTC का यह टूर पैकेज 19 मार्च से शुरु होगा, जो 31 मई तक जारी रहेगा। इस यात्रा में ग्राहकों को कोचीन, मुन्नार,थेक्कडी, कुमारकोम/एलेप्पी घूमने को मिलेगा। साथ ही हाउसबोट स्टे का अनुभव करने को भी मिलेगा। 5 रातों और 6 दिन के इस टूर पैकेज के लिए आपको कोच्चि पहुंचना होगा, जहां से आपको पिक किया जाएगा। इस टूर पैकेज का नाम रैविशिंग केरल विथ हाउसबोट स्टे रखा गया है।

सड़क मार्ग से कराई जाएगी यात्रा

इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को सड़क मार्ग से सैर कराई जाएगी। जिसमें यात्री डच पैलेस, यहूदी सिनेगॉग, कोचीन फोर्ट, मरीन ड्राइव, चीयापारा झरने जैसे पर्यटन स्थल भी देख पाएंगे।

टूर पैकेज में ये होगा किराया

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत यदि आप अकेले के लिए बुकिंग करा रहे हैं तो 48,570 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए 24785 रुपए और तीन लोगों की बुकिंग पर प्रति व्यक्ति सिर्फ 19065 रुपए देना होगा। टूर पैकेज के तहत यात्रियों को भोजन, होटल में रहने की व्यवस्था, हाउसबोट में रुकने की सुविधा के साथ साथ सभी दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button