ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

सतीश कौशिक के हर एक रोल ने जीता फैंस का दिल ये हैं एक्टर के यादगार किरदार

सतीश कौशिक बॉलीवुड सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक ने कुछ दिनों पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश के अचानक निधन की खबर ने बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक हर किसी को हैरान कर दिया था। अब 13 अप्रैल को सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी है। सतीश कौशिक ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं। ये किरदार आज भी हर किसी के दिल में जिंदा हैं। सतीश की कॉमिक टाइमिंग ने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। आइए एक्टर की पुण्यतिथि पर उनके कुछ यादगार किरदारों पर नजर डालते हैं।

मिस्टर इंडिया

अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अपने अलग कॉन्सेप्ट और किरदारों के लिए ये फिल्म बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में सतीश कौशिक सपोर्टिंग रोल में थे। उन्होंने अनिल कपूर के कुक कैलेंडर का किरदार निभाया था।

दीवाना मस्ताना

इस फिल्म में सतीश कौशिक ने पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। उनकी आइकॉनिक परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म में सतीश कौशिक के साथ अनिल कपूर, गोविंदा और जूही चावला लीड रोल में नजर आए थे।

साजन चले ससुराल

गोविंदा, तब्बू और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म साजन चले ससुराल एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में गोविंदा दो पत्नियों के बीच उलझे हुए दिखाई देते हैं। वहीं सतीश कौशिक ने इस फिल्म में साउथ इंडियन म्यूजिशियन मुत्तुस्वामी का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक के दक्षिण भारतीय टोन और लुक ने उनके किरदार को काफी यूनिक बना दिया था।

राम-लखन

काफी पॉपुलर फिल्म राम-लखन में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। सतीश कौशिक भी इस फिल्म का हिस्सा थे। उन्होंने इस फिल्म में अनुपम खेर की दुकान पर काम करने वाले नौकर काशीराम का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके डायलॉग और मजाकिया अंदाज को खूब वाहवाही मिली थी।

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी

अक्षय कुमार और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में सतीश कौशिक ने एक ज्योतिषी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार के मामा के रोल में थे। ये मामा हमेशा उसकी कुंडली में राजयोग की बात कहकर उसे काम करने से मना कर देता था, जिसे देखने में दर्शकों को काफी दिलचस्पी आई।

Related Articles

Back to top button