ब्रेकिंग
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी
मध्यप्रदेश

अतिथि शिक्षकों ने की मांग सरकारी स्कूलों में सीधी भर्ती

भोपाल। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ वल्लभ भवन भोपाल पहुंचकर गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा से मुलाकात करके आग्रह किया है कि अन्य राज्यों की भांति कार्यरत अतिथि शिक्षकों के स्थान पर सीधी भर्ती पदोन्नति और स्थानांतरण ना किए जाएं ।जो अतिथि शिक्षक वर्षों तक सेवा करने के बाद बेरोजगार हो गए हैं।उनको रिक्त पदों पर अनुभव के आधार पर सेवा का अवसर दिया जाए । इसके अलावा वर्तमान समय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता(वर्ग-1) की परीक्षा हो चुकी है और उसका परीक्षा परिणाम भी आ चुका है। आने वाले समय में माध्यमिक शिक्षक(वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक(वर्ग-3) की पात्रता परीक्षा का आयोजन होना है। इसमें ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के समान अतिथि शिक्षकों को भी अहर्ता अंकों में दस प्रतिशत अंकों की छूट देने का आग्रह किया है।

30 अप्रैल को हजारों अतिथि शिक्षक हो जाएंगे बेरोजगार

समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शिक्षक भर्ती से हजारों अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो चुके हैं। 30 अप्रैल को सत्र समाप्त होने से लगभग 50 हजार अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे।15 वर्षों से यह प्रक्रिया चल रही है जो उचित नहीं है, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित सभी राज्यों ने अतिथि शिक्षकों के हित में नीति बनाकर भविष्य सुरक्षित किया है।भले ही अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किया हो, लेकिन अतिथि शिक्षकों को बेरोजगार नहीं किया जाता ।मध्यप्रदेश सरकार को भी अन्य राज्यों की भांति नीति बनाकर अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button