ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में गुरुवार को आ सकता है सूरत कोर्ट का निर्णय

गुजरात की सूरत सत्र न्यायालय राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम को लेकर चल रहे मानहानि मामले में गुरुवार फैसला सुना सकती है। राहुल गांधी गुरुवार को कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने बताया कि राहुल गांधी सुबह सूरत पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे कोर्ट परिसर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी। चुनावी रेली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर भाजपा के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा ठोका था।

राहुल गांधी इससे पहले तीन बार सूरत की कोर्ट में हाजिर रह चुके हैं। हालाकि, राहुल गांधी ने कोर्ट के अंदर अपने बयान में कहा था कि वो खुद पर लगे आरोप से इन्कार करते हैं। राहुल ने कहा था कि उन्होंने चुनावी रैली में ऐसा कहा था, ये उन्हें याद नहीं है। राहुल गांधी को लेकर कोर्ट के फैसले की संभावनाओं को देखते हुए गुजरात कांग्रेस के नेता अभी से ही सूरत पहुंच चुके हैं।

जीपीसीसी अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, विधायक दल के नेता अमित चावड़ा, गुजरात के एआइसीसी प्रभारी रघु शर्मा और विधायकों सहित राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरत में हैं। सूरत में राहुल गांधी के स्वागत के लिए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जुट रहे हैं। राहुल गांधी ने कर्नाटक में 13 अप्रैल 2019 की चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी का सरनेम कामन क्यों है।

सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल गांधी के साथ-साथ कोर्ट ने दो और गवाह कर्नाटक के कोलार के तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी और भाषण रिकार्ड करने वाले निर्वाचन आयोग के वीडियो रिकार्डर के बयान दर्ज किए हैं, जिसके बाद राहुल गांधी से भी कुछ पूछताछ की गई थी।

Related Articles

Back to top button