ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

जेठालाल की सालों पुरानी इच्छा हुई पूरी बबीता जी के साथ वायरल हुआ वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन का काफी पॉपुलर शो है। इस शो के हर एक किरदार का दर्शकों के साथ एक अलग ही लगाव है। जेठालाल और बबीता जी की सेप्रेट फैन बेस है। दोनों का मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है। बबीता जी के साथ जेठालाल का फ्लर्ट करना फैंस को मजेदार लगता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वह वीडियो शो के एक एपिसोड का ही है। इस वीडियो के तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस क्लिप में जेठालाल, बबीता के साथ सोसायटी के सभी सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

बबीता जी ने लगाया गले

दरअसल पिछले कुछ एपिसोड से शो में ये कहानी चल रही है कि जेठालाल के दुकान से शॉपिंग करने पर ग्राहकों को लॉटरी कूपन दिया गया, जिसमें से कोई एक लकी कस्टमर 1- लाख रुपये की कार जितेगा। वहीं वो कार बबीता जी जीतती हैं। जैसे ही बबीता जी के नाम कार होती है, वो खुशी से फूले नहीं समाती हैं और अपने बगल में खड़े जेठालाल को गले लगा लेती हैं। बबीता जी जैसे ही जेठालाल को गले लगाती हैं, जेठालाल हैरान हो जाते हैं। साथ ही वे मन ही मन काफी खुश भी हो रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘जिंदगी में कभी हार नहीं मानना चाहिए।’

वायरल हुआ वीडियो

अब जेठालाल और बबीता जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही ये भी कह रहे हैं कि जेठालाल का बरसों पुराना सपना आज पूरा हो गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘जेठालाल का जीवन सफल।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘असली लाॅटरी तो जेठालाल की लगी है।’ इस सीन को देख जेठालाल के फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button