ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

अतीक ब्रदर्स की ऑन कैमरा हत्या के बाद UP में धारा-144 लागू, योगी की चेतावनी- अफवाह फैलाई तो होगी सख्त कार्रवाई

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों भाईयों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर आए तीन हमलावरों ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दोनों पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी। इस घटना के बाद से यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शासन ने एहतियातन पूरे प्रदेश में धारा-144 लगा दी है। प्रयागराज की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

आस-पास के जिलों से सुरक्षाबलों को प्रयागराज भेजा जा रहा है। गश्त बढ़ा दी गई है। रविवार सुबह डीएम-कमिश्नर वारदात वाले इलाके में गश्त कर रहे है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी लोग हत्या मामले में अफवाह फैला रहे हैं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सीएम योगी ने राज्य के सभी जिलों में धारा 144 लगाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस पीएसी और आरएएफ को फ्लैग मार्च करने भी कहा है।

हालात के तनावपूर्ण होने की आशंकाओं के बीच 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रयागराज भेजा जा रहा है। उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। अतीक ब्रदर्स की ऑन कैमरा शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। घटनास्थल पर SWAT (स्पेशल वीपंस एण्ड टैक्टिक्स) टीम पहुंच गई है। संवेदनशील इलाकों में RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) की तैनाती की जा रही है।

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। चेतगंज, सिगरा, भेलूपुर, कैंट, आदमपुर, समेत प्रमुख थाना के विभिन्न 40 इलाकों में पुलिस बल के साथ अधिकारी गश्त कर रहे हैं। ACP के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर उतरे हैं। कंट्रोल रूम ने थानों से हर घंटे अपडेट देने को कहा है। मेरठ में भी पुलिस सतर्क हो गई है। सड़कों पर पुलिस उतर आई है। पुलिस थानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। बता दें कि मेरठ में अतीक के बहनोई के घर ही शूटर गुड्‌डू मुस्लिम ने फरारी काटी थी। बेटा असद भी यहां आकर रुका था।

आगरा में जैसे ही अतीक और उसके भाई की हत्या की जानकारी हुई। एसपी ने पूरे शहर के थानों को अलर्ट कर दिया। कहा कि रात में आने-जाने वाले हर एक इंसान से पूछताछ करें। कुछ भी संदिग्ध जैसे लगे तो एक्शन लें। लखनऊ में सभी जगहों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी गई है। लगातार आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर गली में गश्त कर रही है। संदिग्धों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। नोएडा में देर रात एसपी के ऑर्डर पर पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया। सभी पुलिस कर्मियों को चेकिंग करने का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button