ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर आते ही साउथ के इस सुपरस्टार ने बना डाला रिकॉर्ड, चंद घंटों में 4 मिलियन के पार पहुंचे फॉलोअर्स

नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने रविवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। फोटो शेयरिंग ऐप से दूर रहने वाले विजय ने जैसे ही इंस्टा पर एंट्री मारी उनके फैंस के बीच ये न्यूज वायरल हो गई। देखते ही देखते कुछ ही घंटों में एक्टर के फैंस मिलियंस में पहुंच गए।

पहले पोस्ट से छाए विजय

इंस्टाग्राम पर थलापति विजय ने ‘एक्टर विजय’ के नाम से अपनी प्रोफाइल बनाई है। सबसे पहले पोस्ट में उन्होंने अपनी एक कैंडिड तस्वीर शेयर की और फैंस के लिए कैप्शन में लिखा, ”हेलो ननबाज एंड ननबीज।”

मिलियंस में पहुंचे फॉलोअर्स

3 अप्रैल को विजय के पोस्ट शेयर करते ही चंद घंटों में पोस्ट पर चार मिलियन से ज्यादा लाइक्स और साढ़े चार लाख से ज्यादा कमेंट्स आ गए। इस पोस्ट को शेयर करने के एक घंटे के अंदर ही विजय को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया। पोस्ट में विजय सॉल्ट एंड पेपर लुक में नजर आ रहे हैं। व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट पहने एक्टर हैंडसम लग रहे हैं।

रश्मिका और कीर्ति ने तुरंत किया फॉलो

विजय के फॉलोअर्स की लिस्ट में रश्मिका मंदाना और कीर्ति सुरेश जैसी पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। विजय के इंस्टाग्राम पर आते ही ये दोनों पहले सेलिब्रिटी बने जिन्होंने एक्टर को फॉलो किया। इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने के एक दिन बाद यानी 3 अप्रैल तक विजय के फॉलोअर्स बढ़कर 4.4 मिलियन हो चुके हैं। वहीं, विजय ने अभी तक किसी को भी फॉलो करना शुरू नहीं किया है।

लियो’ में नजर आएंगे विजय

थलापति विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द फिल्म ‘लियो’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ त्रिशा कृष्ण लीड रोल में हैं। ‘लियो’ 2023 की मच अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक है। आखिरी पर विजय ‘वारिसु’ में नजर आए थे। फिल्म में विजय के साथ फीमेल लीड में रश्मिका मंदाना थी। ‘वारिसु’ ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button