ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

ये थे अतीक अहमद के आखिरी शब्द जानिए हत्या की पूरी कहानी

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई है। दोनों को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास तीन हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। पूरे मामले के जांच के आदेश दिए। सीएम ने मामले में न्यायिक जांच आयोग के गठन के निर्देश दिए।

पुलिस के घेरे में घुसकर फायरिंग की

पुलिस अतीक अहमद और अशरफ का मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इसी दौरान अचानक दो-तीन लोगों ने दोनों के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ की मौत हो गई। फायरिंग से पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। करीब 10 राउंड फायरिंग हुई।

एक सिपाही को लगी गोली

हमला उस समय हुआ जब अतीक पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के लिए आगे बढ़ा। अतीक केवल इतना ही कह पाया, ‘बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम’ तब हमलावर की गोली लगी और वह ढेर हो गया। अतीक को सिर में साइड से सटाकर गोली मारी गई थी। हमलावरों की पहचान सनी, लवलेश और अरुण के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस थाने ले जाया गया है।

इसके बाद बदमाशों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद की। इस हमले में एक सिपाही को गोली गई है। जिसका नाम मान सिंह बताया जा रहा है। एक पत्रकार को भी चोट लगी है। वहीं, पुलिस कस्टडी में हुई हत्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे हैं।

दिन में दफनाया गया बेटा, रात में पिता की हत्या

24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक और अशरफ आरोपित थे। इस मामले में नामजद अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को 13 अप्रैल को एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। शनिवार को दिन में दोनों के शव सिपुर्द ए खाक किए गए। वारदात के समय कार चला रहे अरबाज 27 फरवरी को तो पहली गोल चलाने वाला विजय चौधरी उर्फ उस्मान छह मार्च को मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस को अब पांच-पांच लाख के तीन इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम, अरमान व साबिर की तलाश है।

Related Articles

Back to top button