ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

अतीक-अशरफ हत्या मामले पर गृह मंत्रालय की पूरी नजर मीडिया की सुरक्षा के लिए जारी होगा SOP

माफिया सरगना अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या को केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में है और इसके सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। हत्या के फौरन बाद यानी शनिवार की देर रात गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय को मामले की रिपोर्ट सौंप दी है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में प्रदेश में शांति बनाये रखने के सख्त निर्देश दिये है। राज्य सरकार ने भी पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा

इस मामले में केन्द्र सरकार ने मीडिया के बहाने हुए हमले को गंभीरता से लिया है। पुलिस कस्टडी के बीच अतीक अहमद पर हमला करने वाले तीनों युवक मीडियाकर्मी बनकर भीड़ में शामिल हुए थे। इस दौरान हुई फायरिंग में पत्रकारों की भी जान जा सकती थी। इसे देखते हुए गृह मंत्रालय पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी (SOP) तैयार करने पर विचार कर रहा है। ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो और पत्रकारों को सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

शांति बनाये रखने पर जोर

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में माहौल को शांत रखने की कोशिश की जा रही है। अफवाहों और दुष्प्रचार को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रयागराज समेत पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने, राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करने की हिदायत दी है। सीएम खुद भी मामले को मॉनिटर कर रहे हैं और हर दो घंटे पर अपडेट ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button