ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मनोरंजन

रायपुर में हनी सिंह के गानों पर झूमेंगे युवा शिवसेना ने थाने में की शिकायत- गानों में फुहड़ता हुई तो बीच में रोकेंगे प्रोग्राम

गायक हनी सिंह का जादू रविवार को युवाओं पर जमकर चढ़ेगा। श्रीराम बिजेनस पार्क में रैपर सिंगर हनी सिंग की लाइव प्रस्तुति होगी। इसके लिए टिकट पहले से ही आनलाइन बुक कराए जा रहे हैं। रायपुर के युवाओं में हनी सिंह के गानों को लेकर एक अलग ही दीवानगी है।

कार्यक्रम में दस हजार लोगों के शामिल होने का दावा

इधर, आयोजकों ने रैप गायक हनी सिंह के लाइव प्रस्तुति में करीब दस हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। लेकिन कार्यक्रम में भगदड़ की परिस्थिति होने पर इससे निपटने और सुरक्षा को लेकर काेई इंतजाम नहीं किए गए हैं। बतादें कि बीते दिनों रैप गायक हनी सिंह के कार्यक्रमों में महिलाओं के अभद्रता, भीड़ के बेकाबू होने की शिकायतें आ चुकी है।

रैपर हनी सिंह के कार्यक्रम का शिवसेना ने किया विरोध

वहीं रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित रैपर हनी सिंह के कार्यक्रम का शिवसेना ने विरोध किया है। उन्‍होंने विधानसभा थाना में ज्ञापन देकर शिकायत की है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम में अश्‍लील गतिविधियां होती है। इतना ही नहीं उन्‍होंने चेतावनी दी है कि नाबालिगों को शराब परोसने और गानों में फुहड़ता सामने आने पर कार्यक्रम को बीच में रोका जाएगा।

Related Articles

Back to top button