ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
धार्मिक

मेष राशि में अस्त हुए बुध इन राशि वालों का होगा भाग्योदय खूब मिलेगा धन

ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर उसका प्रभाव देखने को मिलता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों के राजकुमार बुध आज यानी 23 अप्रैल को मेष राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। ऐसे में कई राशि वालों के जीवन पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। बुध के अस्त होने से सेहत, बिजनेस, नौकरी, स्वभाव के साथ-साथ तरक्की के क्षेत्र में काफी प्रभाव पड़ेगा। बुध के मेष राशि में अस्त होने से कई राशियों को इसका फायदा मिलने वाला है।

मेष राशि

बुध ग्रह मेष राशि में ही अस्त हो रहे हैं। इस कारण इस राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना मिला-जुला रहने वाला है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन या कोई प्रॉपर्टी आप खरीद सकते हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन राशि

बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं और वे इन राशि वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं। आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि देखने को मिलेगी। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को बुध के अस्त होने से मान-सम्मान मिलेगा। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। आपको करियर में कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button