ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मुख्य समाचार

भोपाल के थानों में बनेंगी साइबर हेल्प डेस्क

पांच लाख रुपए की तक की शिकायत थानों में ही दर्ज करा सकेंगे लोग,भोपाल । भोपाल पुलिस सभी थानों में एक दिसंबर से साइबर हेल्प डेस्क की शुरुआत करने जा रही है। जिससे साइबर ठगी के शिकार लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं होगी। पांच लाख रुपए तक के फ्रॉड की शिकायत थानों में ही दर्ज की जाएगी। साइबर अपराधियों से किस तहर निपटना है। साइबर फ्रॉड की शिकायत मिलते ही किस तरह कार्रवाई करना है। इन तमाम बारिकियों को लेकर शहर के सभी थानों प्रभारियों की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है। तीन दिवसीय इस टैनिंग की शुरुआत गुरुवार को भोपाल के पुलिस कंट्रोल रूम में की गई। डीसीपी क्राइम अखिल पटेल ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम इन दिनों बड़ी चुनौती बन चुका है। इसे ध्यान में रखते हुए गुरुवार को जिला पुलिस ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। जिसमें सभी सीनियर अधिकारियों सहित शहर के सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से जुड़ी बारिकीयों की जानकारी दी जा रही है। जिसमें खास तौर पर साइबर क्राइम के नए ट्रेंड, किस तरह के साइबर टूल्स का इस्तेमाल करना है, फोरेंसिक टूल का किस तरह से इस्तेमाल करना है। साइबर अपराधों की जांच में किन बारीकियों का ध्यान रखना है। हर थाने से दस-दस लोगों को ट्रेंड किया जाएगा एक-एक सप्ताह तक हर थाने से चुनिंदा दस-दस कर्मचारियों को साइबर अपराधों को दर्ज करने और इनकी जांच और विवेचना सहित बारीकियों को समझाने ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे साइबर क्राइम का ग्राफ घटाने में कमी आएगी। पांच लाख रुपए से अधिक के साइबर फ्रॉड की जांच स्टेट साइबर पुलिस ही करेगी। इस तरह के फ्रॉड के बाद लोगों को भदभदा स्थित स्टेट साइबर के कार्यालय में ही शिकायत दर्ज करानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button