ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मुख्य समाचार

4,80,976 करोड़ का कर्ज मध्य प्रदेश पर, करोड़ों खर्च कर चमकाए जा रहे , मंत्री-नेता के बंगले

यह खर्च आम अधिकारी और कर्मचारियों के बंगलों पर नहीं, मंत्री-नेता और आइएएस अफसरों को आवंटित बंगलों पर हो रहा है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के श्यामला हिल्स स्थित बी-3 आवास के लिए पीडब्ल्यूडी ने 1 करोड़ 56 लाख रुपए आवंटित किए हैं।शिवाजी नगर, चार इमली, 74 बंगले और श्यामला हिल्स के बड़े से बड़े क्षेत्रफल में बनाए सरकारी आवासों के निर्माण में जितना खर्च नहीं आया, उससे ज्यादा रिनोवेशन पर खर्च किया जा रहा है। यह खर्च आम अधिकारी और कर्मचारियों के बंगलों पर नहीं, मंत्री-नेता और आइएएस अफसरों को आवंटित बंगलों पर हो रहा है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के श्यामला हिल्स स्थित बी-3 आवास(Ministers Bungalows) के लिए पीडब्ल्यूडी ने 1 करोड़ 56 लाख रुपए आवंटित किए हैं।इसमें से 99.94 लाख रुपए सिविल और 56.29 लाख रुपए इलेक्ट्रॉनिक काम कराने के लिए दिए हैं। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय(Ministers Bungalows) के शिवाजी नगर स्थित सरकारी मकान सी-21 के लिए 91.19 लाख रुपए मिले तो पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के चार इमली बी-10 आवास के लिए 30 लाख रुपए दिए। इस तरह अकेले मंत्रियों के आवासों को रिनोवेट करने के नाम पर 16 माह में 13.36 करोड़ दिए जा चुके हैं।प्रदेश पर बढ़ रहा कर्ज सरकार खर्च में कटौती के लिए मशक्कत कर रही है। वहीं, राज्य पर कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे में पुराने मकानों पर एक से डेढ़ करोड़ रुपए रिनोवेशन के लिए खर्च करना उचित नहीं है। यदि सरकारी मकान रहने योग्य नहीं है तो दोबारा निर्माण कराना चाहिए। इस बीच कर्मचारी संगठनों का कहना है, कर्मचारियों के सरकारी आवास में बारिश में पानी रिसता है। उनके आवेदन पेडिंग में हैं। कोई ध्यान नहीं दे रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button