एमपी में पुलिस बुलाने के लिए 112 पर करें कॉल,सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल: एमपी डायल 100 अब इतिहास की बात हो गई है। अब पुलिस बुलाने के लिए 112 नंबर पर कॉल करना होगा। सीएम मोहन यादव ने नई सेवा का शुभारंभ किया है। इस दौरान एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना भी वहां मौजूद रहे हैं।
112 नंबर पर ही सारी सुविधाएं
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेडियो संजीव शमी ने बताया कि जन-सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाते हुए, मध्यप्रदेश में डायल-100 की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए डायल-112 को एकीकृत, स्मार्ट और बहु-एजेंसी आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा के रूप में स्थापित किया जा रहा है। बढ़ती आवश्यकताओं और बहु-एजेंसी समन्वय को देखते हुए, डायल-112 सेवा शुरू की जा रही है। अब पुलिस (100), स्वास्थ्य/एम्बुलेंस (108), अग्निशमन (101), महिला हेल्पलाइन (1090), साइबर क्राइम (1930), रेल मदद (139), हाईवे एक्सिडेंट रिस्पॉन्स (1099), प्राकृतिक आपदा (1079) और महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (181, 1098) जैसी सभी सेवाएं एक ही नंबर 112 से उपलब्ध होंगी।
डायल 112 में 1200 नई फर्स्ट रिस्मॉन्स गाड़ियां
जानकारी के अनुसार, डायल 112 सेवा के लिए 1200 नई गाड़ियां उपलब्ध होंगी। इसमे जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविशेशन और लाइव लोकेशन टैकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी। ये गाड़िया इमरजेंसी कॉल पर तुरंत पुलिस या एंबुलेंस जैसी सहायता प्रदान करेंगी। बता दें कि यह मॉडल हरियाणा और राजस्थान पहले से ही कार्यरत है, और मध्य प्रदेश में पहली बार लागू किया जा रहा है। वहीं पुलिस का दावा है कि नई सेवा में रिस्पॉन्स समय कम होगा। लोकेशन-आधारित सहायता की गुणवत्ता पहले से बेहतर होगी।

