ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरा बारातियों से भरा वाहन, 2 महिलाओं की मौत, 10 लोग घायल

 चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के समीप बारातियों से भरे एक वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक महिला समेत दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि दस अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चाई गांव के पास यह घटना मंगलवार की देर रात हुयी जब वाहन में सवार बाराती किलमाड़ा गांव में विवाह समारोह में सम्मिलित होने के बाद थैंग गांव लौट रहे थे, इसी दौरान यह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में 12 लोग सवार थे।

 हादसे की सूचना मिलते ही जोशीमठ से पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंची तथा रात के अंधेरे व विषम चट्टानी परिस्थितियों में बचाव एवं राहत अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि घटना में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी जिनकी पहचान संगीता देवी (32) तथा कमल सिंह नेगी (43) के रूप में हुई है।

घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन और खाई से बाहर निकाल कर उपचार के लिए जोशीमठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात महिलाएं हैं हादसे का शिकार सभी व्यक्ति स्थानीय गांवों के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button