ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के सिवनी से NIA ने अब्दुल अज़ीज़ और शोएब को पकड़ा, टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला

सिवनी: मध्य प्रदेश में NIA टीम ने बड़ा एक्शन लिया है. NIA ने सिवनी से दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनके नाम अब्दुल अजीज और शोएब खान बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला आतंकवाद को पैसे पहुँचाने से जुड़ा है. साथ ही युवकों पर आरोप है कि दोनों ने लोगों को लोकतंत्र के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भड़काया.
NIA के अनुसार, 3 लोगों के घरों पर रेड मारी गई, जहाँ से दो लोगों को हिरासत में लिया गया. आरोपी अब्दुल अजीज की उम्र 40 साल बताई जा रही है. वहीं, शोएब खान 26 साल का है. दोनों मध्य प्रदेश के सिवनी के निवासी हैं. बताया जा रहा है कि गत वर्ष कर्नाटक के शिवमोगा में 3 ISIS आतंकियों का नाम सामने आया था. तीनों आतंकियों पर बम विस्फोट करने और राष्ट्रीय ध्वज जलाने का इल्जाम था. इसी मामले में अब्दुल अजीज और शोएब खान को अरेस्ट किया गया है.
इस मामले में सिवनी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि NIA की टीम यहाँ आई थी. टीम ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. उनके घरों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हार्ड डिस्क और कई आपत्तिजनक साहित्य मिले हैं. NIA के अधिकारियों ने यह छापेमारी अचानक की, जिससे इलाके में सनसनी मच गई.

Related Articles

Back to top button