ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

इंदौर की आइटी कंपनी सिस्टैंगो स्टाक एक्सचेंज में लिस्टेड ओवर सब्सक्राइब हुआ आइपीओ

इंदौर। इंदौर की सिस्टैंगो टेक्नोलाजिस नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई इमर्ज) पर लिस्ट हो गई है।आइटी पार्क स्थित कंपनी के मुख्यालय में बुधवार सुबह लिस्टिंग का औपचारिक कार्यक्रम हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज के उपाध्यक्ष आशीष गोयल इस मौके पर मौजूद रहेे।बाजार से पूंजी जुटाने के उद्देश्य से सिस्टैंगो टेक्नोलाजिस ने बीते दिनों आइपीओ जारी किया था। 34 करोड़ रुपये के आइपीओ के लिए 2100 करोड़ रुपये के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सिस्टैंगों शहर की दूसरी आइटी कंपनी है जो एनएसई में लिस्ट हुई है। इससे पहले इंदौर में स्थापित और कारोबार कर रही इंफोबींस भी एनएसई में लिस्ट हो चुकी है। लिस्टिंग की इस प्रक्रिया के सफल होने को इंदौर के आइटी परिदृश्य के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।बीते दिनों में तमाम बड़ी वैश्विक आइटी कंपनियां भी इंदौर में अपना कामकाज शुरू कर चुकी है। सेबी के पैनलिस्ट और चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमितसिंह मोंगिया के अनुसार सामान्य तौर पर देखा जाए तो स्टाक मार्केट में लिस्टेड होना बाजार से पूंजी जुटाने की कोशिश है।

आइटी कंपनी के ताजा मामले में इसके मायने ज्यादा अहम हो जाते हैं। अपेक्षा से अधिक पूंजी मिलने से साफ है कि निवेशक इंदौर की कंपनियों में भरोसा जता रहे हैं। यह कंपनी विस्तार और अपना कर्मचारी बेस बढ़ाएगी ऐसे में शहर को लाभ मिलेगा। किसी भी कंपनी को लिस्टिंग से पहले सख्त पैमानों पर जांचा जाता है। व तमाम अनिवार्य अनुुपालन करने होते हैं। लिस्टिंग के बाद भी ऐसे तमाम अनुपालन होंगे और कामकाज की निगरानी व पारदर्शिता बढ़ जाती है। तमाम जानकारी सार्वजनिक होगी। लिहाज विदेशी निवेशकों के साथ कंपनियों का भरोसा लिस्टेड कंपनियों पर बढ़ता है और उन्हें प्रोजेक्ट मिलने में आसानी भी होती है।

25 से ज्यादा बढ़े नाम

इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्लेसमेंट आफिसर डा.अवनीश व्यास के अनुसार इंदौर में बड़ी यानी वैश्विक उपस्थिति रखने वाली आइटी कंपनियों की संख्या ही 25 के पार हो गई है। इसके साथ ही छोटी-मध्यम आइटी कंपनियों को शामिल करें तो कम से कम 300 आइटी व आइटी आधारित कंपनियां इंदौर में काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button