ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

क्या कभी किसी बीजेपी नेता से भी पूछे हैं ऐसे सवाल राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को भेजा 4 पन्नों का जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को उनके नोटिस का जवाब भेज दिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के मुताबिक इसमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिसके जांच को आगे बढ़ाया जा सके। अपने 4 पेज के जवाब में राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर कई सवाल उठाये हैं। राहुल गांधी ने पूछा कि उनके भाषण के 45 दिन बाद पुलिस की ने ये कार्रवाई क्यों शुरु की और क्या इस तरह के सवाल किसी बीजेपी नेता के भाषण के बाद उनके पूछे गये हैं? उन्होंने इस मामले में पूरी जानकारी जुटाने के लिए 8-10 दिनों का वक्त मांगते हुए उम्मीद जाहिर की है कि इस पुलिस कार्रवाई का अडानी मामले सहित विभिन्न मुद्दों पर संसद और बाहर उनके स्टैंड से कोई लेना-देना नहीं है।

क्यों भेजा गया नोटिस?

राहुल गांधी ने भारत जोड़ यात्रा के दौरान कश्मीर में महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत किये जाने की बात कही थी। इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने उनके उन महिलाओं की डिटेल्स मांगी है, ताकि उनका शोषण करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उधर, कांग्रेस इसे राजनीतिक उत्पीड़न बता रही है। इससे पहले रविवार को दिन में दिल्ली पुलिस की टीम, इस मामले में राहुल गांधी का जवाब लेने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी। दिल्ली के स्पेशल सीपी (एल एंड ओ) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि दिल्ली पुलिस इसे गंभीर मामला मानती है और हम पीड़ितों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के बयानों पर सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक प्रश्नावली भेजी थी और उनसे यौन उत्पीड़न की शिकायत को लेकर संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देने को कहा था। पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर फेज के दौरान बयान दिया था कि मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है।

Related Articles

Back to top button