ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

विधि छात्रों के सहयोग से विधिक सहायता का कार्य होगा आसान :न्यायाधीश जिंदल

अंबिकापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित जिंदल ने कहा है कि समाज के जागरूक नागरिकों तथा विधि के विद्यार्थियों के सहयोग से ही विधिक सहायता के कार्य को सम्पन्न किया जा सकता है। इस हेतु हमारा कार्यालय सदैव खुला रहेगा। जब विधि के विद्यार्थी सामने आएंगे तो विधिक जागरूकता का काम और आसान होगा।

वे अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधि विभाग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय राजीव गांधी शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के सभागृह में सत्र 2021-22 में विधि विभाग के इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को इंटर्नशिप पूर्णता का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित जिन्दल रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा एस एस अग्रवाल ने की।कार्यक्रम में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष ब्रजेश कुमार द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात विभाग के सहायक प्राध्यापक माधवेंद्र तिवारी के द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा एसएस अग्रवाल ने एक कहानी के माध्यम से विधि के विद्यार्थियों का सामाजिक सेवा में योगदान को उद्धृत किया।

मुख्य अतिथि अमित जिन्दल ने विधिक सेवा प्रदान करने में विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका को बताया तथा आह्वान किया कि समाज के जागरूक नागरिकों तथा विधि के विद्यार्थियों के सहयोग से ही विधिक सहायता के कार्य को सम्पन्न किया जा सकता है और इस हेतु हमारा कार्यालय सदैव खुला रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधि के विद्यार्थियों द्वारा विधिक जागरूकता को दर्शित करने वाली नाटिका का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जन समूह को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन डा मिलेन्द्र सिंह के द्वारा व मंच संचालन देव प्रकाश दुबे के द्वारा किया गया।आयोजन में विभाग के सहायक प्राध्यापक पंकज अहिरवार, पूनम सोनवानी, डॉक्टर नीमा क़मर का सक्रिय योगदान रहा।इस अवसर पर पुष्यमित्र माल्तियार, पीयूष कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्ता, सुमन विश्वास, सोमा गुप्ता, प्रीतिका खलखो, नरेश मांझी, निराला गुप्ता, शक्ति सिंह, गौतम गुप्ता, अभिजीत साहू, संजीव सेठ, सुरेंद्र साहू, अरुणा सिंह, सद्दाम, रिजवान आलम, ऋषिराज सिंह, आसिफ अहमद, वकील अंसारी, रौशन, दीपा, काजल, साक्षी, कनिज़, पुनीत, ग्लोरियस, सन्ध्या रानी, वर्षा उपाध्याय, प्रिया ओझा, पाताली पैकरा, ममता, चित्रसेना सिंह, आस्था शुक्ला सहित विधि विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button