ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

दिल्ली से मुंबई तक बेमौसम बारिश जानिए कब साफ होगा आपके प्रदेश का मौसम

 देश के बड़े हिस्से में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। दिल्ली से मुंबई, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में मौसम बिगड़ा हुआ है। लोगों की सेहत के साथ की खेतों में खड़ी फसल पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। यहां पढ़िए अपने प्रदेश के मौसम का हाल और जानिए कब मिलेगी राहत

मुंबई में झमाझम बारिश, लोगों को सावधान रहने की सलाह

दिल्ली, मुंबई, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों के साथ ही हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में कई बार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से कुछ इलाकों में जलभराव भी हुआ है।

मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन को प्री-मानसून बारिश के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

मुंबई, ठाणे और आसपास के अन्य इलाकों में सोमवार रात अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने को कहा है।

दिल्ली: 3 साल बाद मार्च में इतनी बारिश

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दिल्ली में सोमवार को पिछले तीन वर्षों में मार्च के महीने में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। केवल तीन घंटे में 6.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बारिश से कम मिलेगी राहत

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश राज्यों में 21 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 मार्च की रात और 25 मार्च की रात के बीच भी बारिश की संभावना है। राजस्थान के कई हिस्सों, विशेष रूप से उत्तर पश्चिमी और मध्य जिलों में भी उस अवधि के दौरान पूर्व मानसून गरज के साथ बौछारें देखी जा सकती हैं।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

  • अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ भारी बौछारें संभव हैं।
  • हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी हिमालय और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं।
  • पूर्वी राजस्थान, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है।

Related Articles

Back to top button