ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

बिलासपुर चिंगराजपारा में कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

बिलासपुर। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने मंगलवार को चिंगराजपारा में अवैध कब्जा कर बनाए गया मकान को ढहाने की कार्रवाई की। इस दौरान आसपास के अन्य लोगो को चेतावनी दी गई कि यदि किसी के द्वारा अवैध निर्माण किया गया हो तो उसे कब्जा मुक्त कर ले, अन्यथा कार्यवाही होना तय है।

नगर निगम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि चिंगराजपारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी के आधार पर अतिक्रमण विरोधी दस्ता मंगलवार की सुबह मौके पर पहुच गई। जहां शिकायत को सही पाया गया। ऐसे में मकान निर्माण को ढहाया गया। अतिक्रमण विरोधी दस्ता के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने जानकारी दी है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार चलते रहेगी।

ठेला, गुमटी वालों को आखिरी चेतावनी

इसके अलावा विभिन्न चौक के चारों ओर ठेला, गुमटी लगाकर व्यापार करने वालों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि वे 24 घंटे के भीतर अपना ठेला, गुमटी हठा ले, अन्यथा इन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि चौक के एक किनारे में अस्थाई होटल का संचालन होता है, जिसने एक तरफ की लेफ्ट साइड फ्री को घेर कर रखा है, लेकिन वह अभी भी कार्रवाई के दायरे से बाहर चल रहा है। हालांकि उसे भी कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है।

नियमितीकरण को लेकर भी होगी कार्यवाही

शासन के निर्देश के बाद भवन, मकान, काम्प्लेक्स व अन्य बड़े बिल्डिंग के नियमितीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत ऐसे लोगों को लगातार नोटिस जारी किया जा रहा है। वही अब जिन्होंने नियमितीकरण के लिए प्रक्रिया नहीं किया है, उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button