ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

तालाब में नहाने गए चार बच्चे थर्माकोल की सीट पर कर रहे थे तैरने की कोशिश दो की डूबने से मौत एक की तलाश जारी

रायपुर। राजधानी के माना बस्ती इलाके में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत होने की बड़ी खबर सामने आई है। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। तालाब में डूबे दो बच्चों में से एक के शव को बरामद कर लिया गया है, वहीं दूसरे बच्चे की खोजबीन में NDRF की टीम जुटी हुई है।।

यह मामला माना थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, माना बस्ती इलाके के तालाब में बच्चे नहाने गए थे। जहां तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। तालाब में डूबे बच्चों में से एक बच्चे का शव NDRF ने बरामद कर लिया है, दूसरे बच्चे की लगातार खोजबीन की जा रही है। मामले में ASP ग्रामीण नीरज चंद्राकर ने बताया कि माना बस्ती से लगा हुआ एक तालाब है। वहां चार बच्चे नहाने के लिए गए थे। थर्माकोल की सीट पर बच्चे तैरने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच 2 बच्चे डूब गए। एक बच्चे को निकाल लिया गया है और एक बच्चे की तलाश के लिए एनडीआरएफ और पुलिस के द्वारा खोजबीन जारी है। उस दूसरे बच्चे को भी निकालने की कोशिश जारी है।

दो दिन पहले भी दो बच्‍चों की डूबने से हुई थी मौत

गौरतलब है कि दो दिन पहले राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में दो बच्‍चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद थाना अंतर्गत ग्राम तुलसी निवासी 6 वर्षीय गगन यादव और यश धीवर दोनों बुधवार को पढ़ने के लिए ग्राम तुलसी के प्राथमिक शाला गए थे। मध्यान भोजन अवकाश के दौरान टायलेट करने के बाद तालाब मेंशौच के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्‍चे तालाब में उतर गए और गहरे पानी डूबने से दोनों की मौत हो गई। इधर, दोनों काफी देर बाद जब दोनों बच्‍चे घर नहीं लौटे तो स्‍वजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मंदिर हसौद थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा ने बताया था कि दोपहर मध्यान भोजन के बाद प्राथमिक शाला तुलसी से दोनों बच्चे शौच के लिए पीछे तालाब गए थे। जिसके बाद से दोनों बच्‍चे लापता थे। स्‍वजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन में जुटी रही लेकिन वह बच्चे नहीं मिले। चार घंटे बाद दोनों बच्‍चों के शव तालाब में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button