ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

घोर नक्सल प्रभावित पोटकपल्ली कैंप पहुंचे अमित शाह जवानों से की चर्चा

सुकमा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौर पर छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। वहीं अमित शाह बस्तर के 84वें सीआरपीएफ दिवस के राइजिंग सेरेमनी में उपस्थित होने के बाद सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित पोटकपल्ली कैंप पहुंचे। कैंप में हेलीकॉप्टर से अमित शाह उतरे। फिलहाल वे जवानों से मुलाकात कर जवानों से चर्चा कर रहे हैं। वहीं उनके साथ मे सीआरपीएफ के डीजी व अधिकारी के साथ बस्तर आईजी, कमिश्नर, सुकमा कलेक्ट व एसपी मौजूद हैं। बता दें एक माह पहले ही यह कैंप स्थापित हुआ था। इसके अलावा वे वहां सीआरपीएफ जवानों का हौंसला अफजाई भी करेंगे।

जानकारी के अनुसार अमित शाह नक्सल आपरेशन में आने वाली दिक्कतों से रूबरू हो सकते हैं। इसके साथ ही वे जवान कैम्प में कैसे रहते है इसका भी जायजा लेंगे। बता दें अमित शाह के हर कार्यक्रमों के लिए एसपी व कलेक्टर दो दिन से मौके पर मौजूद है व सभी कार्यों का जायजा ले रहे हैं। सीआरपीएफ व पुलिस के बड़े अधिकारी आज कैंप पहुंचेंगे। जहां वे करीब आधा घंटा कैंप में रहेंगे। हालाकिं अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

गौरतलह है कि बीते दिन शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फूल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों स्वागत के लिए मौजूद थे। बता दें सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे हैं। बीती रात को उन्होंने सुरक्षाबल अधिकारियों की बैठक ली। जिसके लिए आधे घंटे का समय आरक्षित रखा गया थी। बता दें छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध युद्ध निर्णायक मोड़ पर है। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में नक्सलवाद के विरुद्ध मास्टर प्लान पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button