ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

देश में कोरोना का XBB.1.16 वेरिएंट बढ़ा सकता है चिंता जानिये ताजा आंकड़े

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। INSACOG के आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोविड के XBB.1.16 वैरिएंट के कुल 610 मामले पाए गए हैं। इसके चलते फिर से एक बार यह चिंता का विषय हो सकता है कि यदि यह संक्रमण फैल गया तो क्‍या होगा। इस वेरिएंट के कारण सबसे ज्यादा कोविड-19 मामले महाराष्ट्र और गुजरात में पाए गए हैं। दोनों राज्यों में 164 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद तेलंगाना में 93 और कर्नाटक में 86 मामले पाए गए हैं। XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था, जब दो नमूनों का परीक्षण सकारात्मक आया था। हाल ही में भारत में COVID-19 मामलों में तेजी देख रहा है। मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,300 हो गई है।

इधर, COVID-19 मामलों में भी तेजी

इस बीच, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरी.जों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

मॉक ड्रिल करने का आह्वान

केंद्र ने राज्यों के साथ कोविड-19 और कोविड-19 टीकाकरण प्रगति के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की! सकारात्मक नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण पर ध्यान देने के साथ निगरानी को मजबूत करने, आरटी-पीसीआर परीक्षणों के साथ परीक्षण बढ़ाने और अस्पतालों की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल करने का आह्वान किया।

इन राज्‍यों में हुई मरीजों की मौत

बीते 24 घंटे में संक्रमण से छह लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है, जबकि केरल में संक्रमण से दो लोगों की मौत की सूचना है। अब तक 4,41,64,815 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button